लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा सड़क मार्ग, अधिकारी बोले- पहले अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी कार चलाने की है कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 3, 2023 14:43 IST

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से यात्रा से पूर्व पोनी, पोनी वाले, दांडी वाले और पालकी वालों की पंजीकरण प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है।विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है।इसके लिए बीआरओ सड़क मार्ग को तैयार करने में जुटा हुआ है।

जम्मू: अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों पर अगर विश्वास करें तो सब ठीक रहने पर जल्द ही प्राइवेट वाहनों के लिए भी सड़क मार्ग तैयार किया जाएगा जो उन्हें अमरनाथ गुफा से पहले चंदनवाड़ी तक ले जाएगा। हालांकि इन अधिकारियों का कहना था कि उनकी कोशिश पहले अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी कार चलाने की है जिसके लिए बीआरओ को सड़क तैयार करने का ठेका दिया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। इसके लिए बीआरओ सड़क मार्ग को तैयार करने में जुटा हुआ है। हालांकि बर्फबारी के कारण काम में खलल पड़ा है पर अधिकारी उम्मीद में थे कि यात्रा शुरू होने तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से यात्रा से पूर्व पोनी, पोनी वाले, दांडी वाले और पालकी वालों की पंजीकरण प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए विभिन्न टेंडर जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की जाने वाली है और बहुत जल्द बालटाल मार्ग पर भी सुविधाएं जुटाने के लिए ऐसे टेंडर जारी किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि जैसे ही पीडब्ल्यूडी बालटाल से और पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी पहलगाम की तरफ से रास्ते खोल देगी, सुविधाओं के प्रबंधों को लेकर काम शुरू हो जाएगा। सूत्र बताते थे कि उप राज्यपाल ने यात्रा पिछले साल ही क्षेत्र में बैटरी कार चलाने की संभावनाओं को भी तलाशने का निर्देश दिया था जिसके बाद सीमा सड़क संगठन की सहायता लेने का फैसला लिया गया था। 

वे कहते थे कि आधार शिविरों व यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पिट्ठू, पालकी व घोड़े वालों का समय पूर्व पंजीकरण करने, दुकानों व टेंट लगाने की समय पर अनुमति दिए जाने का भी निर्देश दिया है। बताया जाता है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2023 की तैयारियों को लेकर जल्द ही बोर्ड के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाने वाली है। 

एक अधिकारी के मुताबिक, इस बार की यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण, उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जा वाले कदमों, हेलीकाप्टर सुविधा, यात्रा मार्ग में लंगरों की व्यवस्था व पहलगाम यात्रा मार्ग पर आधार शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के प्रति कवायद आरंभ कर दी गई है। यह बात अलग है कि अभी तक सरकारी तौर पर अमरनाथ यात्रा को करवाए जाने की तारीखें की घोषणा होना बाकी है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?