लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में पार्टी सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी: राजा भैया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),28 अक्टूबर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सौ से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा।

सेक्टर-46 के बरात घर में जनसेवा संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजा भैया ने कहा कि वर्ष 2018 में पार्टी की स्थापना हुई थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से जनता से उस वक्त संवाद स्थापित नहीं हो पाया था।

उन्होंने कहा कि कोविड का प्रकोप कम होने पर अब पार्टी जन सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की यात्रा आगरा से शुरू हुई जिसका समापन नोएडा में हुआ है।

राजा भैया ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सीधे संवाद के साथ-साथ प्रदेश की जनता से पार्टी प्रत्याशियों के लिए आशीर्वाद लेना भी है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अभी तक 100 से अधिक सीटें चिन्हित की हैं जिन पर जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी पूर्वांचल, पश्चिम व बुंदेलखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन होने की बात से इनकार करते हुए कहां की भविष्य में जैसी स्थितियां बनेंगी तब उन पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों, नौजवानों सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पार्टी का प्रत्याशी उतारे जाने से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ साथ गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इस पीठ से उनके पूर्वजों का पुराना रिश्ता है और यह पीठ उनके लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, इसलिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किसी प्रत्याशी को आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं उतारेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला