लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के इशारे पर ही चलेगी बिहार में सरकार, सत्ता का केंद्र बना रहेगा जदयू

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2026 15:20 IST

नीतीश कुमार के पास भाजपा से महज 4 विधायक ही कम हैं। भाजपा के बिहार में 89 विधायक हैं तो जदयू के 85 हैं। वे न चाहें तो भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब प्रदेश की राजनीति से हटकर केंद्र की सियासत में सक्रिय होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही सत्ता हस्तांतरित कर रहे हों, लेकिन सत्ता और सियासत पर उनकी धमक पूर्व की तरह बरकरार रहने वाली है। इसका कारण यह है कि सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के ही हाथ रहने वाली है। क्योंकि सत्ता में चाहे किसी कोई भी रहे जदयू विधायकों की संख्या इतनी है कि माइनस इनके सत्ता पर काबिज हो ही नहीं सकता। सूत्रों की मानें तो 10 से 14 मार्च के बीच मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

नीतीश कुमार के पास भाजपा से महज 4 विधायक ही कम हैं। भाजपा के बिहार में 89 विधायक हैं तो जदयू के 85 हैं। वे न चाहें तो भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। यह भी कि वे चाहें तो सत्ता सुख के लिए तिलमिला रहे तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन और दूसरे विपक्षी दलों के साथ सरकार बना सकते हैं। पर, उन्हें महागठबंधन के साथ काम करने का कटु अनुभव है। वे कहते भी रहे हैं कि 2 बार इधर-उधर जाकर उनसे गलती हुई। वे कई मौकों पर यह बात कह चुके हैं कि अब वे वैसी गलती नहीं करेंगे। इसलिए राज्यसभा जाने के उनके फैसले को साजिश कहना कहीं से भी उचित नहीं लगता। 

नीतीश को राजनीति का चाणक्य कहने वाले यह भी जानते हैं कि वे किसी के दबाव में नहीं आते। जब उनके पास सिर्फ 43 विधायक थे, जब भी उन्होंने किसी के दबाव में काम नहीं किया। दबाव महसूस हुआ तो उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ा और उधर नाराजगी हुई तो भाजपा के साथ लौट आए। अब तो उनके 85 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा पर वह अब और भी भारी हैं। वे न चाहते तो कोई जबरन उन्हें राज्यसभा नहीं भेज पाता। बिहार में नीतीश कुमार ने सर्वाधिक समय मुख्यमंत्री रहने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। हालांकि उनकी पहले की समता पार्टी हो या बाद का जदयू, अपने बूते नीतीश कुमार कभी मुख्यमंत्री बनने का बहुमत नहीं जुटा पाए। लेकिन भाजपा के सहयोग से वे 2005 से ही बिहार का मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। 2014 के कुछ महीनों को छोड़ दें तो वे लगातार 20 साल से मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें कभी किसी ने मुख्यमंत्री बनने में बांधा नहीं पहुंचाई। अब वे अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं तो जदयू समर्थकों के साथ विपक्षी दलों के नेताओं को यह भाजपा की सुनियोजित साजिश लग रही है। 

भाजपा पर ऐसा आरोप लगाने वाले यह भूल जाते हैं कि केंद्र में उन्हें मंत्री बनने के अलावा बिहार का सीएम बनने तक भाजपा ने उन्हें उदार मन से मदद पहुंचाई है। इस बीच सत्ता गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन का फार्मूला लगभग तैयार हो चुका है। भाजपा और जदयू के बीच नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर गहन विचार-विमर्श चल रहा है। प्रस्तावित कैबिनेट के फार्मूले के अनुसार कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें भाजपा के 17, जदयू के 15, लोजपा (रा) के 2, जबकि  हम और रालोमो से एक-एक मंत्री शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल