लाइव न्यूज़ :

अदालत ने केरल सरकार से चर्च पर नियंत्रण करने को कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:31 IST

अदालत ने कहा कि एक बार चर्च पर कब्जा लिये जाने के बाद जब वहां शांति और कानून-व्यवस्था कायम हो जाए तब पुलिस सुरक्षा में वहां धार्मिक गतिविधियां कराई जा सकती हैं।

Open in App

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वह निकटवर्ती कोथामंगलम में एक चर्च का नियंत्रण तत्काल अपने हाथों में ले जहां अधिकारी कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय के उस आदेश का पालन कराने में विफल रहे थे जिसके तहत ऑर्थोडॉक्स धड़े को चर्च पर कब्जा दिया जाना था। विरोधी जैकोबाइट क्रिश्चन मत के अनुयायियों के विरोध के चलते न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं हो पाया था।

ऑर्थोडॉक्स धड़े के पादरी थॉम पॉल रामबन की याचिका का निस्तारण करते हुए न्यायामूर्ति पी बी सुरेशकुमार ने एर्नाकुलम के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को वहां से हटवाएं और चर्च पर कब्जा लें। इस चर्च को कोथामंगलम चेरियापल्ली के नाम से जाना जाता है। अदालत ने कहा कि एक बार चर्च पर कब्जा लिये जाने के बाद जब वहां शांति और कानून-व्यवस्था कायम हो जाए तब पुलिस सुरक्षा में वहां धार्मिक गतिविधियां कराई जा सकती हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कलेक्टर को वहां शांति और व्यवस्था कायम करने और जरूरी हो तो बल की तैनाती को कहा है। इसमें कहा गया कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए और वहां से हटाया जाए। भा

टॅग्स :चर्च
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं सारा मुल्लाली? 1400 साल के इतिहास में चर्च ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आर्कबिशप

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'जाट' में चर्च सीन को लेकर बवाल, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR; जानिए क्यों

पूजा पाठChristmas 2023: दुनियाभर में क्रिसमस के दिन निभाई जाती है ये परंपराएं, जानें रोचक इतिहास

विश्वKerala Church Blast | धमाकों में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 3, जांच एजेंसियों को ISIS मॉड्यूल पर शक

भारतकेरल: कैथोलिक पादरी ने ली भाजपा की सदस्यता, चर्च ने पादरी के पद से हटाया

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल