लाइव न्यूज़ :

मप्र के बांधवगढ़ में पत्थरों से बंधा बाघिन का शव कुएं में मिला

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:51 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) के बफर जोन में स्थित एक कुएं में 14 वर्षीय एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन के शव को कुएं के पानी में डुबाने के लिए दो भारी पत्थरों से बांधा गया था। बीटीआर के क्षेत्रीय निदेशक विंसेट रहीम ने शुक्रवार को ‘पीटीआई- भाषा’ को फोन पर बताया कि यह अवैध शिकार का संदिग्ध मामला है क्योंकि मृत बाघिन टी-32 के चेहरे पर चोट के दो निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते एक कुएं में बाघिन का शव मिला है। शव को दो बड़े पत्थरों से बांधा गया था। बाघिन के चेहरे पर कुल्हाड़ी की तरह के धारदार हथियार से चोट के दो निशान भी पाए गए हैं।’’ बाघिन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें बाघिन की मौत के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमने विसरा को परीक्षण के लिए भेज दिया है। हम बाघिन की मौत की गहन जांच कर रहे हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभयारण्य के आसपास लोगों के अनुसार बाघिन टी-32 पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र थी। रहीम ने कहा कि मृत बाघिन 14 साल की थी और पांच बार के प्रजनन में उसने कई बाघ शावकों को जन्म दिया था। उन्होंने कहा हालांकि उन्हें इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि इस बाघिन की कितनी संतानें अभी बीटीआर में हैं। रहीम ने बताया कि बीटीआर 1,536.93 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है और रिजर्व में 104 वयस्क बाघ हैं। उन्होंने कहा कि यह देश में बाघों की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील