लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस के आरोपी फांसी पर नहीं लटके, इसका एकमात्र कारण आप सरकार की लापरवाहीः जावड़ेकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 14:42 IST

जावड़ेकर ने कहा कि निर्भया मामले में मौत की सजा के खिलाफ दोषियों की याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा 2017 में खारिज किए जाने के ढाई साल बाद भी दिल्ली सरकार ने उन लोगों को नोटिस नहीं भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देजावडेकर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- 'दोषियों की फांसी में देरी दिल्ली सरकार की वजह से हुई।'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद उन्हें वक्त पर नोटिस के क्यों नहीं दिया गया? 

भाजपा ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड मामले के दोषियों को फांसी देने में ‘‘विलंब’’ के लिए आप सरकार की ‘‘लापरवाही’’ को बृहस्पतिवार को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि इस मामले में मौत की सजा के खिलाफ दोषियों की याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा 2017 में खारिज किए जाने के ढाई साल बाद भी दिल्ली सरकार ने उन लोगों को नोटिस नहीं भेजा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के एक हफ्ते के भीतर सभी दोषियों को अगर आप सरकार ने नोटिस दे दिया होता तो अब तक उन्हें फांसी हो चुकी होती और देश को इंसाफ मिल चुका होता।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बुधवार को निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले में मौत की सजा पाए चार दोषियों में से एक मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की और उसे ‘‘बिजली की गति’’ से उपराज्यपाल के पास भेज दिया।

दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को यह भी सूचित किया कि दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा क्योंकि उनमें से एक मुकेश ने दया याचिका दायर की है। चारों दोषियों मुकेश (32), विनय शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन गुप्ता (25) को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी दी जानी थी। चारों दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा पर अमल के लिए दिल्ली की एक अदालत ने सात जनवरी को आदेश जारी किया था।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आप सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के दोषियों को फांसी देने में देरी का कारण ‘आप’ सरकार की लापरवाही है। जावड़ेकर ने कहा कि निर्भया मामले में मौत की सजा के खिलाफ दोषियों की याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा 2017 में खारिज किए जाने के ढाई साल बाद भी दिल्ली सरकार ने उन लोगों को नोटिस नहीं भेजा। निर्भया केस में दोषियों की फांसी में देरी को लेकर प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- 'दोषियों की फांसी में देरी दिल्ली सरकार की वजह से हुई।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने दोषियों को वक्त पर नोटिस दिया होता तो उनके अपील के सारे अधिकार अब तक खत्म होकर कहीं पहले ही उन्हें फांसी हो गई होती। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद उन्हें वक्त पर नोटिस के क्यों नहीं दिया गया? 

लेकिन उन्हें ये नोटिस 2.5 साल तक दी ही नहीं गयी, ये देरी उन अपराधियों से दिल्ली सरकार की सहानुभूति को दर्शाती है। उच्चतम न्यायालय ने उनकी अपील 2017 में ही खारिज कर दी थी और उन्हें फांसी की सजा दी थी।

लेकिन एक प्रक्रिया के तहत तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों को एक नोटिस देता है कि अब आपको कोई दया याचिका या अपील दाख़िल करनी है तो कर लो, अन्यथा फांसी हो जाएगी। देश को झकझोरने वाले निर्भया केस के आरोपी आज तक फांसी पर नहीं लटके, इसका एकमात्र कारण दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही है।

 

 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकारदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह