लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को बनाया निशाना, दो जवान घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 22:10 IST

खबरों के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने भारतीय रिजर्व पुलिस की सातवीं बटालियन के वाहन को निशाना बनाया और उस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

Open in App

श्रीनगर, 20 जून:  जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार देर शाम पुलवामा जिले के कांदीजल में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर गोलीबारी की। इस घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।  खबरों के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने भारतीय रिजर्व पुलिस की सातवीं बटालियन के वाहन को निशाना बनाया और उस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।

वहीं,  आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया था। इससे पहले भी मंगलवार को ही सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गये थे। कश्मीर के बांदीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में सेना को कोई जवान घायल नहीं हुआ था। 

इधर, जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार गिरने के बाद बुधवार (20जून) को राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य की कमाल संभाल ली है। राज्यपाल एनएन वोहरा के कमान संभालते ही कश्मीर में प्रशासनिक हलचल भी शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने भी आतंक के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज की है। इस कड़ी में डीजीपी एसपी वैद ने अब 'प्रेशर फ्री' होने का संकेत देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आतंकियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन में अब तेजी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि गवर्नर रूल में काम करने में भी आसानी होगी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह