लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहे सुरक्षाबलों पर हमले, आतंकवादियों ने पुलिस टीम को बनाया निशाना

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2018 12:53 IST

जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है।

Open in App

श्रीनगर, 19 जुलाईः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को सोपोर बाइपास पर पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में आवाजाही रोक दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  इससे पहले 16 जुलाई को सूबे के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा एक पूर्व विधायक के वाहन को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। दोनों कांस्टेबल नेता की निजी सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में मुर्रन के निकट राजपुरा के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन मीर की गाड़ी पर गोलीबारी की थी। बताया गया था कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता मीर श्रीनगर से पुलवामा जा रहे थे। 

वहीं, 16 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया था। हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो सेना के जवान घायल हुए थे। आतंकवादियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल भी मिली थी। 

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो