लाइव न्यूज़ :

आतंकियों की धमकी, अगर नहीं रोकी अमरनाथ यात्रा, तो रेलवे स्टेशन और मंदिरों में होंगे ये 10 बड़े धमाके

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2018 08:02 IST

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें इस बात की धमकी दी गई है कि अगर अमरनाथ यात्रा नहीं रोकी गई तो देश के सात बड़े रेलवे स्टेशन और तीन धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा दी जाएगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई: अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बार फिर से आतंकवादियों की ओर धमकी मिली है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें इस बात की धमकी दी गई है कि अगर अमरनाथ यात्रा नहीं रोकी गई तो देश के सात बड़े रेलवे स्टेशन और तीन धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा दी जाएगी। 

पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर अमरनाथ यात्रा तत्काल नहीं रोकी गई तो पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, जम्मू, जोधपुर, जयपुर व बीकानेर के स्टेशन, अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर व जम्मू के रघुनाथ मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम का यह पत्र डाक के द्वारा पठानकोट के भड़ोली रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम भेजा गया है। पत्र को तस्लीम मौलवी नाम के व्यक्ति ने भेजा है, जिसने खुद को जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित बताया है। 

अमरनाथ यात्रा के रास्ते में आधी रात को भूस्‍खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठानकोट के भड़ोली रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेश शहरिया मंगलवार( 4 जुलाई) शाम को ड्यूटी खत्म करने करके गुरदासपुर स्थित अपने घर आ रहे थे। इस दौरान गुरदासपुर के स्टेशन मास्टर ने उन्हें एक पत्र दिया। हिंदी में लिखा यह पत्र राजेश शहरिया के नाम था। शहरिया ने जब घर जाकर पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।

इस खबर के बाद शहरिया ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी के एसएचओ बलवीर सिंह को दी। एसएचओ बलवीर सिंह ने डिवीजन नंबर एक की पुलिस को सूचित कर सभी रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट जारी कर दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज