लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह का आतंकी कनेक्शन, पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनाहगार कौन हैंः अधीर रंजन चौधरी

By भाषा | Updated: January 14, 2020 14:33 IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती। वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया, ‘‘घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है।’’ इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार कहा कि पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच की जरूरत है।

चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती। वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनाहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।’’

कांग्रेस ने कश्मीर घाटी में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि इस बारे में गहन की जांच की जरूरत है कि क्या दविंदर के तार जम्मू-कश्मीर शासन एवं केंद्र के शासन में किसी से जुड़े हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को वक्तव्य देना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलवामा हमले में हमारे 42 जवान शहीद हो गए। हमने कई बार सवाल किया कि आरडीएक्स कौन लेकर आया? कई बार पूछा कि हमले के लिए इस्तेमाल कार सेना के काफिले में कैसे आ गई? मोदी जी, अमित शाह जी और राजनाथ सिंह जी ने इसका जवाब नहीं दिया।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ अब सामने आया है कि यही दविंदर सिंह पुलवामा का डीएसपी था। क्या दविंदर सिंह एक मेाहरा है। या देविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।’’ कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘कहीं दविंदर सिंह के तार जम्मू-कश्मीर शासन या दिल्ली के शासन में ऐसे किसी व्यक्ति या समूह के साथ जुड़े हुए तो नहीं हैं जो भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गहन जांच कराकर वक्तव्य दें।’’

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह