लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैम्प पर आतंकी हमले में दो जवान शहीद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 10, 2018 16:32 IST

Sunjwan Army camp Terrorist Attack Updates: आतंकियों के छिपे होने की जगह की पहचान करके इलाके को खाली करा लिया गया है। माना जा रहा है कि सुंजवान आर्मी कैंप से सटा हुआ टिकरी नाला है। आतंकी वहीं से कैंप के अंदर दाखिल हुए होंगे।

Open in App

जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के सुंजवान स्थित एक आर्मी कैंप में शनिवार तड़के कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। सुबह करीब 4.55 बजे संतरी को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। थोड़ी देर बाद ही संतरी के बंकर पर गोलीबारी शुरू हो गई। जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका है। वो फैमिली क्वार्टर की तरफ घुस गए हैं। गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वायुसेना के पैरा कमांडों बुला लिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। जानें इस बड़ी घटना की पल-पल की अपडेट।

Sunjwan Army camp Terrorist Attack LIVE Updates:-

- जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आतंकियों ने हमले के लिए रोहिंग्या को हथियार बनाया हो क्योंकि सुंजवान आर्मी कैंप के पास काफी रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं।

- भारतीय वायुसेना के पैरा कमांडो को सुंजवान के आर्मी कैंम्प पर पहुंच गए हैं। ऑपरेशन जारी है। इस हमले में एक भारतीय जवान शहीद हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से सुंजवान आतंकी हमले पर बात की हैं। साथ ही गृहमंत्रालय के अधिकारियों से मामले पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

- जिला प्रशासन ने आतंकी हमले के आस-पास 500 मीटर के दायरे में स्थित स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आतंकियों की तलाश जारी है। फिलहाल गोलीबारी रुकी हुई है।

- आतंकियों के छिपे होने की जगह की पहचान करके इलाके को खाली करा लिया गया है। माना जा रहा है कि सुंजवान आर्मी कैंप से सटा हुआ टिकरी नाला है। आतंकी वहीं से कैंप के अंदर दाखिल हुए होंगे।

घाटी में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले महीने भी सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 3 कैप्टन समेत पांच लोग शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। उस आतंकी हमले को लोकल आतंकियों ने अंजाम दिया था। यह ज्यादा खतरनाक होता क्योंकि लोकल लोगों को इलाके की पूरी जानकारी होती है। 2017 में बीएसएफ के एक कैम्प में फिदायीन हमला हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में 206 आतंकियों को मार गिराया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह