लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग मामलाः NIA ने हवाला से लश्‍कर तक पैसा पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2018 00:07 IST

एनआईए की टीम ने लश्‍कर ए तैयबा की मदद करने वाले दो लोगों को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि यह सऊदी अरब में भारतीय सोने के तस्‍कर से जुड़े हुए थे।

Open in App

एनआईए की टीम ने लश्‍कर ए तैयबा की मदद करने वाले दो लोगों को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि यह सऊदी अरब में भारतीय सोने के तस्‍कर से जुड़े हुए थे। इस मामले में अब तक करीब सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों का नाम दिनेश गर्ग उर्फ अंकित गर्ग और अदिश कुमार जैन बताया जा रहा है।

खबर के मुताबिक आरोपियों की फोन डिटेल्स निकालने के बाद पता चला से इन पर नजर रखी जा रही थी, डिटेल्स से पता लगा था कि दोनो सऊदी अरब से हवाला के जरिए लश्‍कर तक पैसा पहुंचाया करते थे।ये दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए काम कर रहे थे। वहीं, एनआईए की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि मुजफ्फरनगर से कुछ लोग हवाला के जरिए लश्‍कर ए तैयबा की मदद कर रहे हैं, जिसके बाद से दोनों पर नजर रखी जा रही थी। मिली जानकारी के आधार पर टीम ने मुजफ्फरनगर से दिनेश गर्ग (34) और आदिश कुमार जैन (54) के गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों लोगों के फोन की डिटेल निकालने के बाद पता चला कि ये दोनों सऊदी अरब से हवाला के जरिए लश्‍कर तक पैसा पहुंचाया करते थे। जुलाई 2017 में लश्करे तैयबा के लिए काम करने और आतंकी गतिविधयों में सक्रिय भागीदारी के आरोप में उत्तरप्रदेश के एक निवासी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :एनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट