लाइव न्यूज़ :

टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को शनिवार को 30 अगस्त तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।दीक्षित को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और उसे यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।एनसीबी की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेठना ने कहा कि मामला वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी से संबंधित है और इसलिए दीक्षित से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।आरोपी की ओर से पेश अधिवक्ता कुशल मोर ने दलील दी कि बरामदगी कम मात्रा में हुई थी और दीक्षित को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।इस साल अप्रैल में अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ में दीक्षित का नाम सामने आने के बाद से एनसीबी को पिछले कुछ महीनों से दीक्षित की तलाश थी।जांच एजेंसी ने उस समय लोखंडवाला में दीक्षित के घर की तलाशी ली थी और मादक पदार्थ जब्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

टीवी तड़काड्रग्स मामले में फंसे टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को मिली जमानत, अदालत ने दिए ये निर्देश

भारतकेरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

भारतदेश में 100 शीर्ष ड्रग माफिया सरगनाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू हुई : सरकार

भारतमादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली को नहीं मिली जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज