लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता पर नशीली दवा पिलाकर रेप करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 07:49 IST

लोकसभा चुनाव-2019 में रघुनंदन राव बीजेपी की टिकट पर मेडक सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि रेप के आरोपों पर रघुनंदन राव ने कहा है कि ये सारे आरोप गलत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिला का आरोप है कि साल 2007 में वकील ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर नशीली दवा मिली हुई कॉफी पीने को ऑफर किया था।शिकायत के आधार पर, वकील के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार, धमकी देने, ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

तेलंगाना के एक स्थानीय बीजेपी नेता और पेशे से वकील पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। 47 वर्षीय महिला ने एफआईआर में नेता पर आरोप लगाया है कि तेलंगाना में 2007 में बीजेपी नेता ने रेप किया था। आरोपी नेता व वकील का नाम रघुनंदन राव है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि साल 2007 में वकील ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर नशीली दवा मिली हुई कॉफी पीने को ऑफर किया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। महिला ने कहा है कि जब वह नशे में थी तो आरोपी नेता ने उसका रेप किया है। 

महिला ने बताया कि वह आरोपी शख्स रघुनंदन राव को साल 2003 से जानती है। 2003 में रघुनंदन राव के पास महिला अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दायर करने के लिए कानूनी सहायता लेने गई थी। 

पुलिस ने कहा कि शिकायत में महिला ने दावा किया कि  रघुनंदन राव ने धमकी दी थी कि अगर उसने बात किसी के साथ की तो वह सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर देगा। शिकायत के आधार पर, वकील के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार, धमकी देने, ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

लोकसभा चुनाव-2019 में रघुनंदन राव बीजेपी की टिकट पर मेडक सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि रेप के आरोपों पर रघुनंदन राव ने कहा है कि ये सारे आरोप गलत हैं। 

टॅग्स :तेलंगानारेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला