लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: August 5, 2019 06:35 IST

पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब तीन पहिया वाहन सामने से आ रही एक गाड़ी से टकरा गया। तिपहिया वाहन में 18 लोग सवार थे। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। तिपहिया वाहन में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में सड़क हादसे में रविवार को कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब तीन पहिया वाहन सामने से आ रही एक गाड़ी से टकरा गया। तिपहिया वाहन में 18 लोग सवार थे। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। तिपहिया वाहन में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल जे जाने के दौरान मौत हो गयी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने मृतकों के प्रति शोक जताया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों को सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस बीच मृतकों के परिवारों के सदस्यों और संबंधियों समेत लोगों के एक समूह ने न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 

टॅग्स :तेलंगानासड़क दुर्घटनाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला