लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बताया दुर्योधन, ट्वीट कर लिखा- 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है...'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2019 17:23 IST

तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ''दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशीष समाज की ले न सका, उलटे हरि को बांधने चला, जो था असाध्य साधने चला, जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है''.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने पसंद के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की मांग की थी जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया.तेज प्रताप यादव का अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक का मुकदमा चल रहा है.

बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर लालू परिवार में चल रहा घमासान अब और तेज हो गया है. शनिवार को बिहार की शिवहर सीट राजद के प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सीधे तौर पर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव बड़ा हमला बोला है. 

राजद में सीट बंटवारे में सम्मानजनक भागीदारी नही मिलने पर प्रताप यादव ने नाम लिए बिना अपने 'अर्जुन' तेजस्‍वी को ही दुर्योधन करार देते हुए दिनकर की पंक्तियों में कहा है, 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है...' दूसरी ओर वह यह भी कहते हैं कि जो उनके और परिवार के बीच में आएगा, उसका सर्वनाश निश्चित है. 

तेजप्रताप ने अपने ट्विटर एकाउंट पर राष्ट्रकवि दिनकर की कविता रश्मिरथी की पंक्तियां शेयर कर अपने ही छोटे भाई पर वार कर दिया. तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ''दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशीष समाज की ले न सका, उलटे हरि को बांधने चला, जो था असाध्य साधने चला, जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है''. 

इस पर विरोधियों ने चुटकी लेनी शुरू की तो ट्विटर पर ही उन्होंने विरोधियों को जवाब दिया. तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि जो भी मेरे और मेरे परिवार के बीच आएगा उसका सर्वनाश निश्चित है. 

दरअसल, तेजप्रताप ने जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने पसंद के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की मांग की थी जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया और दोनों जगहों पर प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया. यहां बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की मांग ठुकरा दी है और शिवहर से उस प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जिसके लिए तेजप्रताप यादव टिकट मांग रहे थे.

पार्टी ने सैयद फैसल अली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं, शिवहर सीट से राजद उम्मीदवार की घोषणा से तेजप्रताप यादव नाराज बताए जाते हैं. उन्होंने शिवहर सीट से प्रत्याशी खड़ा  करने की चेतावनी दी है. वहीं, सारण सीट पर ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ खुद चुनाव लड़ सकते हैं. हाल ही में तेजप्रताप यादव ने 'लालू-राबडी मोर्चा' का ऐलान भी किया है.

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव का अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक का मुकदमा चल रहा है. तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में पार्टी ने ऐश्‍वर्या के पिता चंद्रिका राय को जब सारण से प्रत्‍याशी बनाया तो तेज प्रताप ने इसका विरोध किया. लेकिन पार्टी यहां भी उनके दबाव के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं हुई. 

 

अब तेज प्रताप यादव जहानाबाद में अपनी पसंद के प्रत्‍याशी चंद्र प्रकाश यादव का 24 अप्रैल को निर्दलीय नामांकन कराने जा रहे हैं. उन्‍होंने यह भी कहा है कि सारण सीट पर अगर अनके ससुर लड़ते हैं तो वह खुद निर्दलीय मैदान में उतरेंगे.

इस बीच उन्‍होंने अपने भाई तेजस्‍वी यादव को चापलूसों से घिरा होने का आरोप लगाया तो तेजस्‍वी ने भी बडे भाई का नाम लिए बिना नसीहत दी कि घर के मामले बाहर नहीं जाने चाहिए. 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज