लाइव न्यूज़ :

बजट को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-भाजपाइयों ने फिर से ठगने का काम किया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2023 17:10 IST

तेजस्वी यादव ने पेश हुए आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। इस बार भी यही हुआ है।

Open in App

पटना: केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश आम बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा ने राज्य और देश वासियों से कई वादे किए, लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। 

तेजस्वी ने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने यह कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे और सबको आवास देंगे। यही नहीं 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने का भी सपना दिखाया था। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा को 100 फीसदी सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा। बजट में सिर्फ जुमलेबाजी की गई है, जो वर्ष 2014 से ही जारी है। तेजस्वी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करते हैं और जनता का ध्यान भटका देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश करते हैं। ये लोग पूरे तरीके से इतिहास को बदलने का काम कर रहे हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है। बिहार के लोग होशियार हैं, इस बात को भली-भांती समझते हैं। आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग काफी परेशान हैं। हर चीज की कीमत बढ़ी है। महंगाई बढ़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। उन्होंने राज्य और देश वासियों से कई वादे किए, लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपीए सरकार में केंद्रीय बजट में सबकुछ विस्तार से बताया जाता था। पैसा कहां से आया, कहां खर्च किया गया, इसकी जानकारी होती थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब देश का बजट पेश किया जाता था तो सभी लोगों का ध्यान रखा जाता था, अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। 

इससे पहले रेल बजट अलग होता था तो लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे, लेकिन अब तो बजट को छोटा कर दिया गया। पहले सरकार काफी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारें में बताती थी। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता करती थी। अब वह सहायता साल दर साल कम होती जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ 8 सालों में कई तरह के वादे किए हैं मगर कितना वह पूरा हुआ है, यह जनता भी जानती है।

टॅग्स :आम बजट 2023तेजस्वी यादवबिहार समाचारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार