लाइव न्यूज़ :

RJD को बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी घोटाले में तेजस्वी, लालू और राबड़ी का नाम सीबीआई की चार्जशीट में शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2023 19:44 IST

सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता और पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

Open in App

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता और पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। तेजस्वी और लालू यादव विपक्ष को एकजुट करने के प्रयासों में सबसे आगे रहे हैं और 23 जून को पटना में आयोजित 16 विपक्षी दलों की मेगा बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में 2004 से 2009 तक (जब लालू यादव रेल मंत्री थे) लोगों को कथित तौर पर भारतीय रेलवे में रोजगार दिया गया था, जिसके बदले में यादव परिवार को जमीन के टुकड़े उपहार में दिए गए या सस्ती दरों पर बेचे गए। मामले के सिलसिले में मार्च में लालू यादव और राबड़ी देवी से सीबीआई ने पूछताछ की थी। पिछले साल मामले में दायर पहले आरोपपत्र में दंपति और उनकी बेटी मीसा भारती का भी नाम शामिल था।

पहली चार्जशीट दाखिल होने के बाद सामने आए दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर नई चार्जशीट दाखिल की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीबीआई ने मामले में एके इंफोसिस्टम्स और कई बिचौलियों को भी नामित किया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीRailwaysआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार