लाइव न्यूज़ :

वीएचपी की राम राज्य रथयात्रा ने दी तमिलनाडु में दस्तक, विरोध के बाद तिरुनेलवेली में लगाई धारा 144

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 20, 2018 06:25 IST

डीएमके नेता एमके स्टालिन ने कहा है कि इस रथयात्रा से राज्य में सांप्रदायिक सोहार्द खराब होने की आशंका है इस पर फौरन रोक लगनी चाहिए।

Open in App

तिरुनेलवेली, 20 मार्च। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित राम राज्य रथ यात्रा तमिलनाडु में दस्तक दे चुकी है। लेकिन तिरुनेलवेली में इस रथ यात्रा के पहुंचने से पहले इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐहतियातन प्रशासन ने तिरुनेलवेली में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं डीएमके नेता एमके स्टालिन ने कहा है कि इस रथयात्रा से राज्य में सांप्रदायिक सोहार्द खराब होने की आशंका है इस पर फौरन रोक लगनी चाहिए।   बता दें कि बीती 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार अयोध्या से श्रीरामराज्य रथयात्रा निकाली गई थी। इसका समापन रामेश्वरम में होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या से यह यात्रा नंदीग्राम, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयाग, चित्रकूट, इन्दौर और नासिक होते हुए 25 मार्च को रामेश्वरम में समाप्त होगी।

वीएचपी नेता शरद शर्मा ने इस मामले में कहना है कि, श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर बनने से ही देश में रामराज्य की स्थापना होगी। अयोध्या से रामेश्वरम तक निकलने वाली यात्रा अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी। श्रीराम दास यूनिवर्सल सोसायटी के बैनर तले शान्तानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में यह रथयात्रा निकाली जा रही है।  

इस यात्रा के रथ का आकार अयोध्या में प्रस्तावित राममंदिर की तर्ज पर है। देखा जाए तो इस यात्रा का मुख्य एजेंडा राजनैतिक है और इस यात्रा की मुख्य मांगे देश भर में रामराज्य की स्थापना, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण, रामायण को स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना और रविवार की जगह गुरूवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करना।

टॅग्स :तमिलनाडुअयोध्यावीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज