लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 20,768 नए मामले, 153 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:55 IST

Open in App

चेन्नई, दो मई तमिलनाडु में रविवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 20,768 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,07,112 हो गई जबकि 153 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 14,346 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को संक्रमण से उबरने के बाद 17,576 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 10,72,322 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या प्रदेश में 1,20,444 है।

रविवार को 1,43,083 नमूनों की संक्रमण के लिये जांच की गई, राज्य में अब तक कुल 2,29,56,942 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तमिलनाडु में 18 अप्रैल को एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे जब कुल 10723 मरीज संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग