लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु नकली शराब मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, विल्लुपुरम में दो और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या पहुंची 18

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 12:10 IST

तमिलनाडु के दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक मामले में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में जहरीली शराब का कहर विल्लुपुरम जिले में मंलगवार को दो लोगों की मौत मामले में पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

विल्लुपुरम: दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में जहरीली शराब से मौतों की घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को विल्लुपुरम जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई है और इसी के साथ राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

एक साथ इतनी मौतों के कारण प्रशासन महकमें में हड़कंप मच गया है वहीं, इलाके में मातम पसरा हुआ है। बीते सोमवार को मामले पर पुलिस ने कहा कि जिले के मरक्कनम के एकियारकुप्पम मछली पकड़ने वाले गांव में शनिवार शाम को लोगों के एक समूह द्वारा अवैध शराब पीने से मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक,  शनिवार को हुई इस घटना में मरने वालों की पहचान शंकर, सुरेश, धरनिवेल, राजामूर्ति, विजयन, मन्नकट्टी, मलारविजली, अभिराम, केशव वेलू, शंकर, विजयन, राजा वेलू और सरथ कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, एक अन्य घटना जो कि रविवार को चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथागम में हुई। इस घटना में कथित तौर पर अवैध शराब पीने के कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दिन राज्य के दो अलग इलाकों में जहरीली शराब के कारण मौत की घटना सामने आने के बाद से पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

इस बीच, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह उचित कार्रवाई कर मामले की तह तक जाएंगे।  

मामले में एक शख्स गिरफ्तार 

तमिलनाडु पुलिस ने जहरीली शराब मामले में अमरन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से जब्त जहरीली शराब मिली है जिसमें मेथेनॉल की मौजूदगी का पता लगाने के लिए उसे जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।

हालांकि, पुलिस ने राज्य के उत्तरी क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत की दो अलग-अलग घटनाओं के बीच संबंध से इनकार किया है। 

मालूम हो कि रविवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और अस्पताल में भर्ती लोगों को 50,000 रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस घटना में अस्पताल में भर्ती लोगों को विशेष उपचार देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है।

टॅग्स :Tamil NaduTamil Nadu GovtPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार