लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:02 IST

Open in App

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को बधाई दी। पुरोहित ने कहा कि उन्हें गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बारे में जानकर खुशी हुई। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मैं एल. गणेशन को बधाई देता हूं और मणिपुर के लोगों की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं मणिपुर में उनके शांतिपूर्ण और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’ इस बीच, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने एक ट्वीट करके गणेशन को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित किया और अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेहपूर्ण संबंधों को याद किया। स्टालिन ने ट्वीट में कहा, ‘‘बड़े भाई एल. गणेशन को बधाई... जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।’’ तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी गणेशन को बधाई दी। सुंदरराजन ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘‘तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता और मेरे बड़े भाई, जिन्हें मैं हमेशा उच्च सम्मान में देती हूं, उन्हें मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि गणेशन के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से मणिपुर के विकास में काफी मदद मिलेगी।तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेशन को रविवार को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजमा हेपतुल्ला की इस महीने की शुरुआत में सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर के राज्यपाल का पद रिक्त हो गया था। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गणेशन ‘‘मणिपुर के राज्यपाल के कार्यालय का पदभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य के नए राज्यपाल’’ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी