लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु कार हादसे में मरे सात लोगों में तमिलनाडु के द्रमुक विधायक का बेटा भी शामिल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:37 IST

Open in App

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरामंगला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज गति से जा रही एसयूवी कार अहाते की दीवार से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु विधानसभा में द्रमुक के विधायक का बेटा भी शामिल है। बेंगलुरु पुलिस के पूर्वी डिविजन (यातयात) के उपायुक्त केएम शांताराजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।’’ पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई प्रकाश के इकलौते बेटे वाई करुणा सागर की इस हादसे में मौत हो गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस हादसे में पार्टी विधायक के बेटे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना पर आश्चर्य और दुख व्यक्त किया है। चेन्नई में जारी बयान में स्टालिन ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे प्रकाश को सांत्वना दूं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया है।’’ उन्होंने मृतक के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तेज गति से जा रही कार पलटने से पहले फुटपाथ पर चढ़ी और अहाते की दीवार से टकरा गई। सूत्रों ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। सूत्रों ने बताया कि एसयूवी चालक कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चला था और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हादसे से महज कुछ पल पहले ही कार की गति बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि हाउसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं चालक ने शराब तो नहीं पी थी। हादसे में मरी एक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

भारत4 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज?, हिंदू और हिंदी विरोध खा गया स्टालिन को?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज