लाइव न्यूज़ :

तूतीकोरिन में पिता पुत्र की मौतः NHRC ने तमिलनाडु के डीजीपी को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: July 1, 2020 17:05 IST

दोनों की मौत कोविलपट्टी के एक अस्पताल में 23 जून को हुई थी जिसके बाद पिता पुत्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में पिता पुत्र को बेरहमी से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी और थुथुकुडी के पुलिस अधीक्षक को उस मामले में नोटिस भेजा है जिसमें कथित तौर पर पुलिस की यातना से पिता पुत्र की मौत हो गई थी।

नई दिल्ली/चेन्नईः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और राज्य के थूथुकुडी जिले के पुलिस अधीक्षक को पिता पुत्र की मौत के संबंध में नोटिस जारी किया है जिनकी मौत पुलिस द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के कारण हुई थी।

एनएचआरसी ने ट्वीट में यह भी कहा कि उसने छह सप्ताह में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है जिसमें कानूनी जांच रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय जांच दस्तावेज, मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट और दोनों मृतकों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट शामिल होनी चाहिए।

मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों की मौत कोविलपट्टी के एक अस्पताल में 23 जून को हुई थी जिसके बाद पिता पुत्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में पिता पुत्र को बेरहमी से पीटा गया।

इस घटना से देशव्यापी रोष उत्पन्न हुआ है। एनएचआरसी में ट्वीट में कहा, “एनएचआरसी ने तमिलनाडु के डीजीपी और थुथुकुडी के पुलिस अधीक्षक को उस मामले में नोटिस भेजा है जिसमें कथित तौर पर पुलिस की यातना से पिता पुत्र की मौत हो गई थी।” 

तूतीकोरिन में पिता पुत्र की मौत “नृशंस हत्या”: रजनीकांत

अभिनेता रजनीकांत ने तूतीकोरिन में कथित रूप से पुलिस की प्रताड़ना के कारण एक व्यक्ति और उसके पुत्र की मौत को बुधवार को “नृशंस हत्या” करार दिया और इस मामले की जांच कर रहे एक न्यायिक दंडाधिकारी के साथ कुछ पुलिस कर्मियों के गलत बर्ताव पर आश्चर्य प्रकट किया। रजनीकांत ने ट्वीट किया, “इन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।” उन्होंने घटना पर तमिल में ट्वीट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की जिसमें वह आक्रोशित भावभंगिमा में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पिता और पुत्र को प्रताड़ित कर उनकी नृशंस हत्या से मानवता शर्मसार हुई है। (न्यायिक) दंडाधिकारी के सामने जिस प्रकार का बर्ताव कुछ पुलिस कर्मी कर रहे थे और बोल रहे थे उससे मुझे झटका लगा है। जो लोग भी घटना के शामिल हैं उन्हें उचित दंड मिलना चाहिए। उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।” मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन दोनों की मौत कोविलपट्टी के एक अस्पताल में 23 जून को हुई थी जिसके बाद पिता पुत्र के परिजन ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में दोनों को बेरहमी से पीटा गया था। इस घटना से देशव्यापी रोष उत्पन्न हुआ जिसके बाद पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया जिसमें एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को मामला सीबीआई को सौंप दिया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुह्यूमन राइट्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह