लाइव न्यूज़ :

तलाशी अभियान के दौरान पहली बार ग्रेनेड फेंक कर भागे आतंकी, राजौरी में भी आतंकी देखे जाने से दहशत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2022 16:48 IST

एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कुटपोरा शोपियां में बुधवार तड़के तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख लिया और अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां जिले में पहली बार तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकेजिस मकान में आतंकी छिपे थे वह आतंकी आदिल वानी का थाकश्मीरी हिंदू सुनील कुमार की हत्या में भी आदिल वानी शामिल था

जम्मू: शोपियां जिले में पहली बार तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके और सुरक्षा बलों की घेराबंदी से भाग निकले। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके। सर्च पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंधेरे के कारण आतंकी भाग निकले। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

यह मकान आतंकी आदिल वानी का है। पुलिस के मुताबिक गत मंगलवार को चोटीगाम कुलगाम में कश्मीरी हिंदू सुनील कुमार की हत्या में भी आदिल वानी शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कुटपोरा शोपियां में बुधवार तड़के तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की तलाश में काफी परेशानी आ रही थी। इसी बीच एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख लिया। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरते आतंकियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी।

इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी संभलते और अपनी पोजीशन लेते, आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहे।सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों की गोलीबारी व ग्रेनेड हमले का जवाब दिया परंतु आतंकी वहां से निकल गए थे। सुरक्षाबलों का एक दल आतंकियों का पीछा करने लगा जबकि दूसरे दल ने उस मकान की तलाशी लेना शुरू कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। मकान के ऊपरी हिस्से में बने आतंकी ठिकाने की तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को हथियारों का बड़ा जखिरा मिला। पुलिस का कहना है कि हथियारों की संख्या को देख यह लगता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।आज सुबह भी शोपियां के आसपास के इलाकों में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है।

दूसरी और राजौरी शहर के आसपास दो संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना व पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार देर शाम राजौरी शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में दो संदिग्ध देखे गए। इस बात की जानकारी जैसे ही खुफिया तंत्र को लगी तो उसी समय उन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया और सीसीटीवी में भी दो संदिग्ध देखे गए, जिनमें से एक के पास बैग है और एक बिना बैग के चल रहा है। यही संदिग्ध सैन्य शिविरों के आसपास भी देखे गए हैं। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्ध आतंकी हो सकते हैं और क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरArmyसीआरपीएफSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज