लाइव न्यूज़ :

Swiggy: तमिल एक्‍टर ने बुक किया वेज खाना, आर्डर में मिले चिकन के पीस, ट्वीट कर जताई नाराजगी

By आजाद खान | Updated: August 19, 2022 07:52 IST

अपने ट्वीट में एक्टर ने कहा कि उसके द्वारा शिकायत करने पर स्विगी उसे 70 रुपए का मुआवजा दे रही है। उन्होंने बताया कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है और वे इस मामले में कंपनी की ओर से माफी चाहते है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल एक्‍टर के वेज खाने में चिकन के पीस मिलने की खबर सामने आई है। इस पर अभिनेता ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है और स्विगी से माफी की मांग की है। एक्टर के इस ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी है।

Viral News: तमिल एक्‍टर को शेषा (Ko Sesha) ने Swiggy से वेज खाना आर्डर किया था लेकिन जब उन्हें खाना मिला तो उसमें चिकन के टुकड़े मिले है। इस बात से वे काफी नाराज है और चाहते है कि कंपनी के अधिकारी उन्हें कॉल कर उनसे माफी मांगे। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। 

एक्‍टर को शेषा ने बताया कि वह एक शाकाहारी है। ऐसे में उन्हें चिकन वाले खाने परोसने का क्या मतलब है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद कंपनी बतौर मुआवजा उन्हें 70 रुपए दे रही है,लेकिन वे पैसे नहीं कंपनी द्वारा माफी चाहते है। 

इस आर्डर पर क्या बोले एक्टर

इस अर्डर पर बोलते हुए एक्टर ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, "गोबी मंचूरियन विद कॉर्न फ्राइड राइस में चिकन के पीस निकले हैं। मैंने Swiggy के माध्‍यम से The Bowl Company से खाने का ऑर्डर किया था। अब Swiggy का कस्‍टमर केयर इसके बदले 70 रुपए बतौर मुआवजा देना चाहता है। मेरी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है।"

मामले में एक्टर ने आगे लिखा है, "मैं अपनी पूरी जिंदगी भर शाकाहारी रहा हूं। यह बहुत ही अपमानजनक है कि किसी ने मेरे नैतिक मूल्‍यों को खरीदने की कोशिश की। मैं मांग करता हूं कि Swiggy का स्‍टेट हेड स्‍तर का अधिकारी मुझे फोन करे और माफी मांगे।" 

अभिनेता ने अपने ट्वीट में स्विगी के @SwiggyCares, @Swiggy और द बाउल कंपनी के @tbc_india हैंडलर को टैग भी किया है। 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

एक्‍टर को शेषा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है। कुछ लोगों ने एक्टर का साथ दिया तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की है। इस पर बोलते हुए एक यूजर ने कहा इस मामले में आप धर्म को बीच में न घसीटें।  

वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने एक्टर का साथ दिया और कहा कि शेषा को इस मामले में कानूनी एक्‍शन भी लेना चाहिए।  

टॅग्स :स्वीगीऑनलाइनTamil Naduफिल्म डायरेक्टरभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’