लाइव न्यूज़ :

खुले मैदान में शपथ लेंगे रूपाणी, पढ़ें गुजरात CM शपथ ग्रहण समारोह की 10 बड़ी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2017 09:09 IST

विजय रूपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके साथ उप मुख्‍यमंत्री नितिन पटेल भी अपने पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Open in App

गुजरात में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण है। विजय रूपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके साथ उप मुख्‍यमंत्री नितिन पटेल भी अपने पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे। गुजरात के राज्यपाल आज उन्हें दूसरी बार शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे गांधीनगर के राज्य सचिवालय के पास खुले मैदान में शुरू होगा। इस समारोह के लिए गांधीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

-शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बीजेपी में फिर से शामिल होने के बाद इस शपथ ग्र‍हण समारोह में सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी और संजय झा भी शपथ समारोह में शामिल हो रहे हैं।

-खबरों की मातें तो  विजय रूपाणी के साथ  नितिन पटेल शपथ लेंगें। साथ ही  21 से 23 विधायक शपथ ले सकते हैं। कुछ बड़े चहरों को आज शपथ दिलाई जा सकती है। 

-इस समारोह में 12 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में 200 से ज्यादा साधु-संत मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेताओं ने 23 दिसंबर को राज्यपाल ओ पी कोहली से मुलाकात की थी और उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने दावा स्वीकार कर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद अब रूपाणी बतौर सीएम शपथ लेंगे।

-विजय रूपाणी के सीएम पद की शपथ लेने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक हादसा गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड पर पंडाल निर्माण के दौरान हुआ। इस पंडाल की तैयारी में लगे तीन मजदूर पंडाल की छत से गिर गए जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

-पार्टी सूत्रों ने कहा कि रूपाणी और नितिन पटेल के अलावा छह से नौ कैबिनेट मंत्रियों और करीब 15 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। पिछली सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्रियों के रूप में सरकार में शामिल किया जा सकता है।

-रूपाणी की ही पिछली सरकार में राज्य मंत्री रहे प्रदीप सिंह जाडेजा, राजेन्द्र त्रिवेदी समेत कुछ अन्य मंत्रियों की कैबिनेट स्तर पर प्रोन्नति तय मानी जा रही है। पिछली बार शिक्षा मंत्री रहे भूपेन्द्र चूडासमा को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले हैं। इस बार चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष रमन वोरा के अलावा छह मंत्रियों की पराजय के चलते आधा दर्जन से अधिक नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

-शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने गांधीनगर को किले में तब्दील कर दिया है। शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों को मंगलवार दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है। हेलिपैड ग्राउंड में तीन मंच बनाए गए हैं। एक शपथ ग्रहण के लिए, एक वीवीआईपी के लिए और तीसरा धार्मिक संतों के लिए।

-रूपाणी के साथ स्मृति ईरानी जैसे कई दिग्गजों के नाम सामने आ रहे थे। जबकि कहा जा रहा है अमित शाह के करीबी होने के कारण उनको एक बार फिर से बतौर सीएम पेश किया गया है।

-शपथ ग्रहण के बाद रुपाणी प्रधानमंत्री मोदी और हाई प्रोफाइल गेस्ट के लिए लंच का आयोजन करेंगे।

- रूपाणी के सीएम रहते हुए बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी।

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरातगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज