लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल का राजघाट पर आमरण अनशन जारी, बलात्कारियों को छह महीने के अंदर फांसी दिए जाने की मांग

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 4, 2019 09:10 IST

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर आमरण अनशन जारी

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल का राजघाट पर आमरण अनशन जारीमालीवाल ने की है कि बलात्कारियों को छह महीने में मौत की सजा दिए जाने की मांग

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में राजघाट के सामने समता स्थल पर आमरण अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। 

स्वाति मालीवाल ने रेप के दोषियों को छह महीने के अंदर मौत की सजा दिए जाने की मांग की हैं।

जंतर मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, फिर राजघाट पहुंचा

स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को जंतर मंतर अपने धरने की शुरुआत की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए यह जगह खाली करने को कहा था। 

शुरू में इस पर विरोध जताने के बाद आखिरकार स्वाति ने राजघाट के सामने अपना आंदोलन जारी रखने पर सहमति जता दी थी। पुलिस ने कहा था कि अगर वह जंतर मंतर से नहीं जाएंगी तो उन्हें वहां से जबरन हटाना पड़ेगा। 

मंगलवार रात को पुलिस अधिकारियों और दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अब भूख हड़ताल राजघाट के सामने समता स्थल से जारी रखने पर सहमति बन गई है। 

मालीवाल ने की है, बलात्कारियों को छह महीने में फांसी की सजा की मांग

स्वाति मालीवाल के साथ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपने हाथों में जो तख्तियां पकड़ रखी हैं उनमें, 'उड़ने दो परिंदों को, फांसी दो दरिंदों को', 'हम अब और इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे', निर्भया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं', जैसे संदेश लिखे हैं। 

स्वाति मालीवाल हैदराबाद रेप और हत्या केस और देश में अन्य रेप केस के दोषियों को छह महीने के अंदर मौत की सजा दिए जाने की मांग कर रही हैं। 

साथ ही उन्होंने निर्भया रेप केस के दोषियों को तुरंत फांसी दिए जाने, दिल्ली में महिलाओँ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या 66 हजार तक बढ़ाए जाने, रेप केसों के जल्द निपटारे के लिए देश भर में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने, दिल्ली में 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने जैसी मांगें की हैं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालरेपदिल्लीहैदराबादनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह