लाइव न्यूज़ :

Surajkund Mela 2018: शुरू हुआ भारतीय संस्कृति का भव्य मेला, जाने इस बार की थीम और अन्य जरूरी बातें

By गुलनीत कौर | Updated: February 2, 2018 14:26 IST

32वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा।

Open in App

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हर साल लगने वाला इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी यह मेला धमाकेदार तरीके शुरु किया गया। यह 32वां मेला है जिसकी थीम इस बार 'उत्तर प्रदेश' है। सूरजकुंड मेला एक सांस्कृतिक मेला है जिसमें देश भर की संस्कृति, ट्रेडिशन, खान-पान और विभिन्न कलाओं को शामिल किया जाता है। यहां देश-विदेश सभी जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

कब से कब तक

32वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा। यह मेला सूरजकुंड मेला अथॉरिटी, हरियाणा टूरिज्म और टेक्स्टाइल, पर्यटन, कल्चर एंड एक्सटर्नल अफेयर्स मंत्रालय तीनों द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। मेले में हर दिन भारत के किसी ना किसी ट्रेडिशन और कलाओं को प्रदर्शित किया जाता है। यह मेला पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात 8 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। 

टिकट प्राइस 

इस बार के सूरजकुंड मेले की टिकट का रेट इस प्रकार है - वीकडेज यानी सोमवार से शुक्रवार तक की टिकट का दाम 120 रुपये है और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को यह टिकट 180 रुपये में मिलेगी। टिकट मेले के टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी मिलती है। 

क्या है खास

सूरजकुंड मेले में देश की संस्कृति और लोक कलाओं को देखने के अलावा शॉपिंग के भी कई सारे ऑप्शन होते हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम की भरमार होती है। यह चीजें आपको बाहर मार्किट में मिलना मुश्किल है। इन्हें आप सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। मेले में संगीत कार्यक्रम भी समय समय पर होते रहते हैं। 

टॅग्स :सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेलाइंडियाट्रेवललाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो