लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की फिल्म 'काला' के रिलीज पर नहीं लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

By भारती द्विवेदी | Updated: June 6, 2018 13:48 IST

Rajinikanth Upcoming Film Kaala:साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'काला' सात जून को देशभर में रिलीज होने वाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' को लेकर विवाद चल रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर फैसला सुनता हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया है। न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने फिल्म की रिलीज का आदेश देते हुए सिनेमाघरों में पर्याप्त सुरक्षा देने का आदेश दिया है। 

बॉक्स ऑफिस पर 7 जून को होगा घमासान, जुरासिक वर्ल्ड के डायनासोर भिड़ेंगे रजनीकांत की काला से

बता दें कि रजनीकांत के कावेरी विवाद पर टिप्पणी करने के बाद कर्नाटक में कन्नड़ समर्थित समूहों ने ‘काला’ की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है। फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देखकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार (5 जून) को राज्य के वितरकों से कहा था- 'वह कर्नाटकवासी होने के नाते वितरकों से अपील करते हैं कि ‘इस तरह के माहौल में’ रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ रिलीज नहीं करें लेकिन एक मुख्यमंत्री के तौर पर वह खुद हाई कोर्ट के आदेश का पालन इस मुद्दे पर करेंगे।'

'काला' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर से फैंस को दीवाना करेंगे रजनीकांत

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार के रूप में मुझे हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा और इसका ध्यान रखूंगा। यह मेरी जिम्मेदारी भी है। हमें हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा।’’ कर्नाटक हाईकोर्ट ने कल राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह ‘काला’ के सिनेमाघरों में शांतिपूर्ण तरीके से रिलीज के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करेंगे।

फिल्म को लेकर क्यों है विवाद

दरअसल हाल ही में कावेरी जल विवाद पर रजनीकांत ने बयान दिया था- 'तमिलनाडु को कावेरी नदी से मिलने वाली पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है। राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए।' रजनीकांत के इस बयान के बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉर्मस रजनीकांत से नाराज है। उन्होंने राज्य में फिल्म बैन कर दिया है। साथ ही 10 समूहों ने फिल्म 'काला' को कन्नड़ फिल्म काउंसिल से बैन करने की मांग की थी। जिसके बाद रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत और फिल्म की प्रोड्यूसर ने कर्नाटक हाई कोर्ट में फिल्म की सुरक्षा को लेकर याचिका दायर किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :रजनीकांतसुप्रीम कोर्टएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज