लाइव न्यूज़ :

धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- समलैंगिक संबंधों से नहीं होती एड्स जैसी बीमारियां

By भाषा | Updated: July 17, 2018 22:09 IST

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि, विक्टोरिया युग की नैतिकता, निषेध, असुरक्षित यौन संबंध आदि से एड्स जैसे यौन संचारित बीमारियों (एसटीडी) का प्रसार हुआ और इसका दोष समलैंगिक संबंधों को नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि यौन संबंधों को अपराध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि, विक्टोरिया युग की नैतिकता, निषेध, असुरक्षित यौन संबंध आदि से एड्स जैसे यौन संचारित बीमारियों (एसटीडी) का प्रसार हुआ और इसका दोष समलैंगिक संबंधों को नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि यौन संबंधों को अपराध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और समलैंगिक संबंधों जैसे कार्यों पर प्रतिबंध को एसटीडी के प्रसार की वजहों में से एक बताया। न्यायालय ने कहा कि यदि आप वेश्यावृत्ति का लाइसेंस देते हैं , तो आप इसे नियंत्रित करते हैं। अगर आप इसे विक्टोरिया युग की नैतिकता के कारण छिपाते हैं तो इससे केवल स्वास्थ्य चिंताएं पैदा होंगी। 

यह भी पढ़ें: धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की सुनवाई पूरी, सर्वोच्च अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने उन याचिकाओं पर अपना फैसला आज सुरक्षित रख लिया जिनमें परस्पर सहमति से दो वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन रिश्तों को अपराध की श्रेणी में रखने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को गैरकानूनी और असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया गया है।पीठ ने कहा कि यौन संचारित संक्रमित बीमारियों का कारण यौन संबंध नहीं बल्कि असुरक्षित संबंध है। एक ग्रामीण महिला को पति से यह बीमारी मिल सकती है जो प्रवासी कामगार है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएलजीबीटीसमलैंगिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज