लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालयः तीन महिला सहित नौ नए न्यायाधीश 31 अगस्त को शपथ लेंगे, न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 21:18 IST

Supreme Court: नौ नए न्यायाधीशों में से चार विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्हें वहां अपना प्रशासनिक और न्यायिक कार्य पूरा करने के लिए कुछ समय चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।केंद्र ने नियुक्ति के लिए तीन महिलाओं सहित नौ न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है। अगले हफ्ते नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सर्वोच्च अदालत में एक पद रिक्त रह जाएगा।

Supreme Court: उच्चतम न्यायालय के नौ नए न्यायाधीशों के 31 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण द्वारा शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

न्यायालय सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने नियुक्ति के लिए तीन महिलाओं सहित नौ न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना सहित नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। सूत्रों ने बताया कि नौ नए न्यायाधीशों में से चार विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्हें वहां अपना प्रशासनिक और न्यायिक कार्य पूरा करने के लिए कुछ समय चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी उच्च न्यायालयों में शुक्रवार सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस होता है और न्यायाधीशों को वहां अपना काम पूरा करने के लिए कम से कम एक कार्य दिवस की आवश्यकता है। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है और अभी 10 पद रिक्त हैं। अगले हफ्ते नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सर्वोच्च अदालत में एक पद रिक्त रह जाएगा।

मध्य प्रदेश में नए न्यायाधीश की नियुक्ति, कलकत्ता उच्च न्यायालय में पांच अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

प्रणय वर्मा को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्मा की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। कानून मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि के डी भूटिया, रबींद्रनाथ सांमत, सुगत मजूमदार, बिवास पटनायक और आनंद कुमार मुखर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय में बतौर अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में मजूमदार और पटनायक की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए होगी। इसके मुताबिक, '' के डी भूटिया, रबींद्रनाथ सांमत और आनंद कुमार मुखर्जी का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्रमश: चार मई, 2022, 23 जून, 2023 और चार अगस्त 2022 तक होगा।''

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज