लाइव न्यूज़ :

सुमित्रा महाजन को मिलेगी मार्गदर्शक मंडल की कमान! कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर, विक्रम वर्मा होंगे सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2019 05:01 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उम्र का हवाला देकर जिन नेताओं को टिकट से वंचित किया गया था, उन्हें अब मार्गदर्शक मंडल सदस्य बनाने पर विचार किया जाने लगा है.

Open in App

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. अगर केन्द्र ने सुमित्रा महाजन को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी तो प्रदेश संगठन उन्हें मार्गदर्शक मंडल की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार करने लगा है. मार्गदर्शक मंडल की संख्या में भी इजाफा होगा.

मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उम्र का हवाला देकर जिन नेताओं को टिकट से वंचित किया गया था, उन्हें अब मार्गदर्शक मंडल सदस्य बनाने पर विचार किया जाने लगा है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से यह संकेत स्पष्ट हो गए हैं कि वे अब प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करने वाले हैं. नई टीम का गठन करने के लिए वे युवाओं को ज्यादा मौका देंगे. वहीं बुजुर्ग नेताओं को लेकर भी वे विचार करने लगे हैं.

सूत्रों की माने तो राज्य में कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर, विक्रम वर्मा, सुमित्रा महाजन के अलावा आधा दर्जन अन्य बुजुर्ग नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में सदस्य बनाने की कवायद भाजपा में चल पड़ी है. इस मार्गदर्शक मंडल की कमान सुमित्रा महाजन को सौंपी जा सकती है.

कहा जा रहा है कि पूर्व में सुंदरलाल पटवा नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समझाइश देने का कार्य किया करते थे, अब यह कार्य मार्गदर्शक मंडल को सौंपने की तैयारी भाजपा संगठन कर रहा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशसुमित्रा महाजनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज