लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की सुमन राव बनीं Miss India World 2019, छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव के नाम रही यह उपलब्धि

By भाषा | Updated: June 16, 2019 21:20 IST

Open in App

मुंबई, राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वह सीए की छात्रा हैं। विजेताओं की ताजपोशी का कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आयोजित किया गया था। राव ने कहा कि वह यह खिताब जीत कर प्रसन्न एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा। मुझे लगता है कि मैं उस समाज के लिए उम्मीद की किरण बन गई हूं जहां से मैं आती हूं और अब मेरी जैसी लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने में कभी भी डरेंगी नहीं। मेरा परिवार एवं दोस्त रोमांचित हैं और मैं उनके साथ इस खुशी को मनाने के लिए बेसब्र हूं।”

छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव जो कि इंजीनियरिंग की छात्रा हैं उन्हें मिस ग्रांड इंडिया 2019 का खिताब दिया गया है वहीं बिहार की श्रेया शंकर जो कि मैनेजमेंट की छात्रा हैं उन्हें मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 के खिताब से नवाजा गया।

तेलंगाना की संजना विज मिस इंडिया रनर अप 2019 रहीं। प्रख्यात डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक, मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोनका डी लियोन, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, आयुष शर्मा, कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डी सूजा, धावक दुती चंद और फुटबॉल कप्तान सुनिल छेत्री के पैनल ने विजेताओं का चयन किया।

टॅग्स :मिस इंडियाराजस्थानछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा