लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 300 से अधिक CCTV कैमरों से रखी जा रही है नजर

By भाषा | Updated: August 14, 2020 01:21 IST

15 अगस्त को आयोजित होने वाले 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक दूरी के मानदंडों के पालन के लिए सभी उपाय किए गए हैं।सुरक्षा के लिए 300 से अधिक कैमरों की फुटेज पर नजर रखी जा रही है।रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

नई दिल्ली। इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के मानदंडों के पालन के लिए सभी उपाय किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिए 300 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं और उनकी फुटेज पर नजर रखी जा रही है। लालकिले में लगभग 4,000 सुरक्षाकर्मी होंगे और वे सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करेंगे। रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘रेलवे स्टेशनों और पटरियों के किनारे सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वीवीआईपी लोगों की आवाजाही के कारण लालकिले के पास विशेष पटरियों पर सुबह 6.45 बजे से सुबह 8.45 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी।’’

बृहस्पतिवार की सुबह को लालकिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई। थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों ने लालकिला में अभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लालकिले को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ही जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी करते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज