लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अमेरिकी दूतावास के बाहर लगे 'भारत को धमकाना बंद करो' के पोस्टर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

By विशाल कुमार | Updated: April 2, 2022 11:14 IST

भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार दलीप सिंह ने गुरुवार को कहा था कि चीन ने कभी भारत में अतिक्रमण किया तो रूस उसके बचाव के लिए खड़ा नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में लिखा गया कि विश्वसनीय बाइडेन प्रशासन, भारत को धमकाना बंद करो।अमेरिका ने कहा था कि चीन ने कभी भारत में अतिक्रमण किया तो रूस उसके बचाव के लिए खड़ा नहीं होगा।दोषियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस तकनीकी सर्विलांस का सहारा ले रही है।

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार की रात नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर लगे एक बोर्ड पर 'भारत को धमकाना बंद करो' 'Stop bullying India' के पोस्टर लगाए गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टर में लिखा गया कि विश्वसनीय (अमेरिकी राष्ट्रपति) बाइडेन प्रशासन, भारत को धमकाना बंद करो। हमें आपकी जरूरत नहीं है। अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें अपने सभी अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय जवान, जय भारत।

बता दें कि, भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार दलीप सिंह ने गुरुवार को कहा था कि चीन ने कभी भारत में अतिक्रमण किया तो रूस उसके बचाव के लिए खड़ा नहीं होगा।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ लाए गए सभी प्रस्तावों से अनुपस्थित रहा अब पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बीच रूस से रियायती तेल भी खरीद रहा है।

वहीं, नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर लगे पोस्टर के संबंध में शुक्रवार की रात करीब 10.15 बजे जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की। यह एफआईआर दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेक्शन ऑफ प्रॉपर्टी (डीपीडीपी) एक्ट के तहत दर्ज की गई है।

दोषियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस तकनीकी सर्विलांस का सहारा ले रही है।

टॅग्स :USAदिल्लीजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज