लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूंह में वीएचपी की शोभा यात्रा के दौरान हुआ पथराव, जलाए गए वाहन, स्थिति तनावपूर्ण

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2023 16:46 IST

बताया जा रहा है कि पथराव की घटना मंदिर से करीब 2 किमी दूर एक चौक पर हुई। तनावपूर्ण क्षेत्र में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश में जुटी है। 

Open in App

मेवात: हरियाणा के मेवात जिले के नूह में रविवार को बृज मंडल जलाभिषेक धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद तनाव फैल गया। खबरों के मुताबिक, धार्मिक जुलूस के एक वाहन पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला किया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि पथराव की घटना मंदिर से करीब 2 किमी दूर एक चौक पर हुई। तनावपूर्ण क्षेत्र में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश में जुटी है। 

पुलिस ने कहा कि सोमवार को गुरुग्राम से सटे नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कारों में आग लगा दी गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त बल बुलाया क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। 

इलाके में तनाव फैल गया और इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गईं। पुलिस के मुताबिक, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह के खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया गया। अधिकारी ने कहा, जुलूस में शामिल "एक या दो कारों" को आग लगा दी गई।

यात्रा को पहले भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी तैनात थी। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन वह तत्काल संख्या नहीं बता सके।

कुछ दावों के मुताबिक, झड़प की वजह बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो था। नूंह के एसएचओ हुकम सिंह ने बाद में कहा, "इलाके में स्थिति स्थिर है।"

टॅग्स :हरियाणावीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज