लाइव न्यूज़ :

J&K:आतंकियों ने पार की हद, पुलिसकर्मी समेत स्थानीय को किया अगवा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 05:03 IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने देर रात एक पुलिस ऑफिसर तथा एक स्थानीय नागरिक को किडनैप कर लिया है।

Open in App

श्रीनगर,14 जून: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने देर रात एक पुलिस ऑफिसर तथा एक स्थानीय नागरिक को किडनैप कर लिया है। खबर के मुताबिक आंतकियों ने अंधेरा का फायदा उठाकरघटना को अंजाम दिया है।

बदल गई है दिल्ली की हवा- खराब हुई वायु की गुणवत्ता, खतरनाक हैं हालात

वहीं, स्थानीय पुलिस क्षेत्र में अगवा किए गए लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। जबकि  आतंकियों के हमले से एक पुलिसकर्मी और उनकी बहन घायल भी हैं। खबर के अनुसार आतंकियों ने बुधवार रात लगभग 11 बजे पुलवामा से मो. इश्क अहमद नामक एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया। 

वहीं, अभी तक इस जिस स्थानीय को अगवा किया है उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।राज्य पुलिस इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। कुछ अज्ञात आतंकियों ने बुधवार रात करीब सवा आठ बजे काठो हलां मोहल्ले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ रईस अहमद लोन पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

इफ्तार पार्टी के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- नए-पुराने दोस्त मिले, हुई काम की बात

आतंकियों के हमले में एसपीओ की बहन को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकियों ने शोपियां में इस हमले से कुछ घंटों पहले ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। फिलहाल अगवा पुलिसकर्मी और स्थानीय की खोज में पुलिस जुट गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल