लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के बेमिना में टला बड़ा हादसा, सुरक्षाबलों ने 6 हथगोले किए बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 13, 2021 16:19 IST

पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ के जवानों की क्विक एक्शन टीम जब जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गश्त लगा रही थी तभी उन्हें बेमिना में हाईवे के बीचों-बीच डिवाइडर पर एक सीमेंट की बोरी दिखी, जिसमें हथगोले रखे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर हाईवे पर गश्त लगा रही गश्त लगा रही सीआरपीएफ की टीम को मिले हथगोले।श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों की सतर्कता की वजह से टल गया बड़ा हादसा।सीमेंट की बोरी में रखे गए थे हथगोले, बम निष्क्रिय दस्ते की मदद से उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय किया गया।

जम्मू: कुछ बड़ा न कर पाने से चिढ़े आतंकी अब कायराना हरकतों पर उतर आए हैं। आतंकियों ने रविवार को निहत्थे पुलिस इंस्पेक्टर को ब्लैंक रेंज से गोली मार कर शहीद कर दिया था वहीं सोमवार को उन्होंने एक स्कूल व हाईवे को निशाना बनाने का प्रयास किया। 

करीब 6 चीनी हथगोले बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाधिकारी कहते हैं कि हादसा तो टला है पर खतरा अभी बरकरार है। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों की सतर्कता की वजह से एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पब्लिक स्कूल बेमिना के नजदीक हाईवे पर आतंकवादियों द्वारा सीमेंट की बोरी में रखे गए छह हथगोलों को सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी ने पता लगाकर बम निष्क्रिय दस्ते की मदद से उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह की है। सीआरपीएफ के जवानों की क्विक एक्शन टीम जब जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गश्त लगा रही थी तभी उन्हें बेमिना में पुलिस पब्लिक स्कूल के सामने हाईवे के बीचों-बीच डिवाइडर पर एक सीमेंट की बोरी दिखी। 

बोरी देखककर उन्हें शक हुआ और जब उन्होंने उसकी जांच की तो उसमें उन्हें हैंड ग्रेनेड दिखे। जवानों ने जब बोरी को खाली किया तो वह यह देखकर दंग रह गए कि बोरी में करीब छह ग्रेनेड रखे हुए थे। 

उन्होंने तुरंत हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर तुरंत 73 बटालियन के बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया गया। दस्ते के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जवानों ने सभी ग्रेनेड को अपने कब्जे में लिया और पुलिस की मदद से एक सुरक्षित स्थान पर लेकर उन्हें निष्क्रिय बना दिया।

इस बरामदगी के बाद पुलिस महानिरीक्षक का कहना था कि आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने को उतावले हैं जिसे हर सूरत में नाकाम बनाया जाएगा। 

उनका कहना था कि आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई है और इक्का दुक्का आतंकी ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद से ऐसे हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता