लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को झटका, विशेष सीबीआई अदालत ने जमानत याचिका खारिज की

By शिवेंद्र राय | Updated: July 11, 2022 13:29 IST

अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृहमंत्री रह चुके हैं। देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने कहा था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये उगाही करने का लक्ष्य दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख को नहीं मिली अदालत से राहतविशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीभ्रष्टाचार के ओरोप में जेल में हैं अनिल देशमुख

मंबई: अपने राजनीतिक हालात की वजह से महाराष्ट्र इन दिनो सुर्खियों में है। इसी बीच राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार मामले में विशेष सीबीआई अदालत से झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने अनिल देशमुख की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष अदालत ने अनिल देशमुख के दो सहयोगियों कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं।

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भ्रष्टाचार के मामले में इस समय जेल में बंद हैं। देशमुख की जमानत के लिए दायर की गई जमानत याचिका में उनके वकील की तरफ से दलील दी गई थी कि सीबीआई ने जो चार्जशीट दायर की है वो अपूर्ण है। अनिल देशमुख के वकील की तरफ से कहा गया कि सीबीआई की जांच अधूरी है इसलिए आवेदक अनिल देशमुख को जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि विशेष अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

अनिल देशमुख के खिलाफ मामला क्या है

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पिछले साल मार्च में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख, जो उस समय राज्य के गृह मंत्री थे, ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये उगाही करने का लक्ष्य दिया था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में देशमुख को गिरफ्तार किया गया और तब से वो जेल में ही हैं।

बता दें कि अनिल देशमुख अब बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक, सचिन वाजे को बहाल करने के मामले में भी सीबीआई की प्राथमिकी का हिस्सा हैं। सचिन वाजे मुकेश अंबानी को धमकी देने और मनसुख हिरन मर्डर केस में जेल में हैं। इस मामले में देशमुख के अलावा उनके निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे भी आरोपी हैं। हाल ही में इसी मामले में सचिन वाजे को सरकारी गवाह घोषित किया गया था।

टॅग्स :अनिल देशमुखसीबीआईमहाराष्ट्रParambir Singh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की