लाइव न्यूज़ :

"हां आप करीब-करीब कर पाए थे, जनता को मालूम था आप पूरा करेंगे नहीं, जनता ने हमें चुन लिया था", शिवपाल यादव और सीएम योगी में तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2023 22:16 IST

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते वक्त जब बाणसागर योजना का जिक्र किया तो पूर्ववर्ती सपा सरकार में लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल ने कहा "बाणसागर भी मेरे ही कार्यकाल में शुरू हुई थी। और बताइए और क्या है?"

Open in App
ठळक मुद्देयोजना भी हमने करीब-करीब 90% तक पूरी करा दी थी।छह महीने पहले अगर यह विभाग नहीं हटता तो सब हम ही करा देते।अखिलेश यादव के साथ तनातनी के बाद शिवपाल सिंह यादव से लोक निर्माण और सिंचाई विभाग वापस ले लिए गए थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की एक टिप्पणी पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते वक्त जब बाणसागर योजना का जिक्र किया तो पूर्ववर्ती सपा सरकार में लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल ने कहा "बाणसागर भी मेरे ही कार्यकाल में शुरू हुई थी। और बताइए और क्या है?"

जब मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का जिक्र किया तो शिवपाल ने कहा "यह योजना भी हमने करीब-करीब 90% तक पूरी करा दी थी।" इस पर मुख्यमंत्री बोले "हां आप करीब-करीब कर पाए थे, क्योंकि जनता को मालूम था कि आप पूरा करेंगे नहीं इसलिए जनता ने हमें चुन लिया था।"

इस पर शिवपाल ने कहा "छह महीने पहले अगर यह विभाग नहीं हटता तो सब हम ही करा देते।" इस पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। गौरतलब है कि सितंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ तनातनी के बाद शिवपाल सिंह यादव से लोक निर्माण और सिंचाई विभाग वापस ले लिए गए थे।

सदन में ठहाकों के बीच आदित्यनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा "आपके साथ अन्याय तो जरूर होता है। सचमुच, देखिए आप जमीन पर संघर्षों से आगे बढ़े हैं तो आपको संघर्ष की कीमत भी मालूम है।" मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आसन की तरफ इशारा करते हुए शिवपाल से कहा, "अगर आप सचमुच यहां पर होते तो तस्वीर कुछ और होती।"

इस पर शिवपाल खड़े होकर बोले "मान्यवर जब जागो तभी सवेरा।" इस पर सदन एक बार फिर जोरदार ठहाकों से गूंज उठा। इसी बीच, शिवपाल ने कहा "हम आप के संपर्क में भी बहुत रहे। मैं तीन साल तक संपर्क में रहा।" इस पर मुख्यमंत्री ने कहा "हम अब भी संपर्क में हैं। इन लोगों को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। हम लोग संघर्ष को हमेशा सम्मान देते हैं और व्यक्ति को संघर्ष करना चाहिए।"

हालांकि आदित्यनाथ ने शिवपाल से मुखातिब होते हुए यह भी कहा, "वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या है जब धाराएं प्रतिकूल ना हों। जो शूल आप लोगों ने बोये थे उन्हीं पर रोलर और बुलडोजर चला-चला कर प्रदेश वासियों के लिए फूल उगाने का कार्य हो रहा है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथशिवपाल यादवUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी