लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू और सीएम नीतीश से सोनिया गांधी सिर्फ 15-20 मिनट मिलीं!, भाजपा ने उठाए सवाल, कहा-मुलाकात की कोई तस्वीर साझा नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2022 17:02 IST

बिहार में महगठबंधन सरकारः भाजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी ने कोई भाव ही नहीं दिया। इसके पहले राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोग बहुत ज्यादा व्याकुल हो रहे हैं।क्या नीतीश और लालू ड्राइंग रूम में इंतजार करके तो नहीं चले आए?  मुख्यमंत्री पर भाजपा के हमले के बाद अब उनके बचाव में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उतर आए हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात की कोई तस्वीर साझा नहीं होने पर भाजपा ने निशाना साधा है। दरअसल, विपक्षी एकता को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक महज 20 मिनट तक चलने पर सवाल उठाया जाने लगा है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। ऐसे में भाजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी ने कोई भाव ही नहीं दिया। इसके पहले नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। तब तस्वीर जारी कर बताया गया था कि विपक्षी एकता को लेकर बैठक काफी सफल रही। 

बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी- लालू प्रसाद- नीतीश कुमार के मिलने का फोटो अभी तक नहीं आया है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि लालू जी और नीतीश जी जैसे देश के इतने बड़े दिग्गज नेता हैं, उनसे सोनिया जी सिर्फ 15-20 मिनट मिली! कोई गोलमाल तो है।

उन्होंने बैठक के होने पर ही सवालिया निशान लगाते हुए यहां तक कह दिया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि लालू और नीतीश सोनिया से मिले भी न हो। हर मौके पर फोटो डालने वाले नीतीश ने इस बार कोई फोटो शेयर क्यों नहीं की? उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कुछ तो जनता से छुपाया जा रहा है।

पार्टी प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया कि अब तो संदेह होता है कि मुलाकात- बात हुआ भी कि नहीं? क्या नीतीश और लालू ड्राइंग रूम में इंतजार करके तो नहीं चले आए?  इसबीच, अपने मुख्यमंत्री पर भाजपा के हमले के बाद अब उनके बचाव में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उतर आए हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के लोग बहुत ज्यादा व्याकुल हो रहे हैं।

उन्हें थोड़ा इंताजर करना चाहिए। नीतीश जी और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात के बीच क्या बात हुई है, यह बिल्कुल पर्सनल है। बस इतना जानने की जरुरत है कि जो भी रहा है, सब सही हो रहा है। सभी विपक्षी एक साथ भाजपा के खिलाफ गोलबंद होने जा रही है। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात को लेकर तस्वीरों को लेकर बात टालने कोशिश करते हए नजर आए।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाकांग्रेसBJPसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो