लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, सिद्धारमैया बोले-राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:52 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सोनिया गांधी अध्यक्ष के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए मैंने राहुल गांधी को जल्द से जल्द नेतृत्व संभालने का सुझाव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कोई कमी नहीं है। राज्य में अक्षय ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो कर्नाटक को इतने कोयले की आवश्यकता नहीं है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के मद्देनजर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जल्द से जल्द पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।

सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मैंने राहुल जी को सुझाव दिया है कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि सोनिया जी अध्यक्ष के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। सोनिया जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए मैंने राहुल जी को जल्द से जल्द नेतृत्व संभालने का सुझाव दिया।’’

कर्नाटक में कोयले की कमी के सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्य में अक्षय ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो कर्नाटक को इतने कोयले की आवश्यकता नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक में भी, मेरी जानकारी के अनुसार, कोयले की कोई कमी नहीं है। मेरे अनुसार, अगर सरकार कहती है कि कमी है तो यह एक कृत्रिम कमी है क्योंकि बिजली के उत्पादन के लिए इतने कोयले की आवश्यकता नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जलविद्युत, पवन और सौर ऊर्जा उपलब्ध है। इसलिए, इतनी कोयला आधारित बिजली की आवश्यकता नहीं है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेससिद्धारमैयासोनिया गाँधीकर्नाटकराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं