लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लाए गए कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:43 IST

Open in App

भारत सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान से लौटे कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें पृथकवास में रखकर इलाज किया जा रहा है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “जो कोई भी (भारत में) आया है उसे पोलियो रोधी टीका लगाया गया है क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अब भी वाल्इड पोलियो का प्रसार है। हमने उन सब की आरटी-पीसीआर से जांच किए जाने की व्यवस्था की और उनमें से कुछ संक्रमित पाए गए।”उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अब तक 400 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है।भूषण ने कहा कि जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें पृथकवास में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कई लोगों को छावला (दिल्ली) में आईटीबीपी के कैंप भेजा गया है, जहां उन्हें 14 दिनों तक पृथकवास में रखा जाएगा और बाद में तय किया जाएगा कि उन्हें कहां भेजा जाना है।”भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी में सुरक्षा स्थिति और खराब होने की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को काबुल से अपने 24 नागरिकों और 11 नेपाली नागरिकों को एक सैन्य विमान के जरिए निकाला।इसने पहले भारत ने अपने दूतावास के कर्मियों, अन्य भारतीय नागरिकों और हिंदुओं व सिखों सहित कुछ अफगान नागरिकों को निकाला था।तालिबान ने अमेरिकी बलों के पूरी तरह से वापस जाने से पहले ही काबुल समेत अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज