लाइव न्यूज़ :

Sohiong Assembly Seat 2023: यूडीपी उम्मीदवार सिन्शर लिंगदोह थबाह 2689 मत से आगे, नेशनल पीपुल्स पार्टी प्रत्याशी समलिन पीछे, जानें भाजपा और कांग्रेस को हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 11:14 IST

Sohiong Assembly Seat 2023: एनपीपी के समलिन मालनगियांग पीछे चल रहे हैं। थबाह को 13146 और मालनगियांग को 10457 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रत्याशी को 1542 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार को बुरा हाल है और मात्र 38 वोट मिले हैं।मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Sohiong Assembly Seat 2023: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह 2689 मतों से आगे हैं।

एनपीपी के समलिन मालनगियांग पीछे चल रहे हैं। थबाह को 13146 और मालनगियांग को 10457 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 1542 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार को बुरा हाल है और मात्र 38 वोट मिले हैं। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के कारण यह चुनाव हो रहा है। शेष सीट पर चुनाव 27 फरवरी को हुए थे, लेकिन इस सीट के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस चुनाव में जीत के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का लक्ष्य 60 सदस्यीय विधानसभा में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 29 करना है।

इस चुनाव में यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह, एनपीपी के समलिन मालनगियांग, कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना, एचएसपीडीपी के सैंडोंडोर रैनथियांग, बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी और टीएमसी के स्टोडिंगस्टार थबाह समेत छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोहियोंग में मतदान 10 मई को हुआ था, जिसमें 91.8 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस क्षेत्र में 34,000 से अधिक मतदाता हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोगकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसमेघालयमेघालय विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने