लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत, गहलोत ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

By भाषा | Updated: May 11, 2019 16:06 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे एक पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उनके संज्ञान में यह आया है कि 22 वर्षीय संजू टिपनिया को गांधी नगर पुलिस ने निर्ममता से प्रताड़ित किया था, जबकि उसने खुद के बेकसूर होने का दावा किया था। मंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दी। उसके नाखून उखाड़ लिए, उसके घुटनों पर हथौड़े से वार किया और उसे बिजली का झटका दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं इस मुद्दे की गंभीरता को समझता हूं, मैं आशा करता हूं कि आप इसकी सीबीआई जांच का आदेश देंगे।गांधी नगर पुलिस थाना प्रभारी नीता देयारवाल और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने पिछले महीने मध्य प्रदेश में पुलिस हिरासत में हुई एक दलित युवक की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। इंदौर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की कथित प्रताड़ना से इस व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे एक पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उनके संज्ञान में यह आया है कि 22 वर्षीय संजू टिपनिया को गांधी नगर पुलिस ने निर्ममता से प्रताड़ित किया था, जबकि उसने खुद के बेकसूर होने का दावा किया था। मंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दी। उसके नाखून उखाड़ लिए, उसके घुटनों पर हथौड़े से वार किया और उसे बिजली का झटका दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।’’

गहलोत ने उसके साथ की गई प्रताड़ना को बयां करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने उस पर पानी डाला और फिर जब उसे होश आया तब उसकी फिर से पिटाई की गई ...उसे पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया...।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इस युवक की मां ने पुलिस थाना से भी संपर्क किया और पुलिस ने उसे धक्का दे दिया, जिससे उसका हाथ और पैर टूट गया। गहलोत ने कहा कि यहां तक कि युवक के भाई को ग्रामीणों के सामने पीटा गया और वह घायल हो गया। इसलिए, मृतक के परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं इस मुद्दे की गंभीरता को समझता हूं, मैं आशा करता हूं कि आप इसकी सीबीआई जांच का आदेश देंगे।’’ युवक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि गांधी नगर पुलिस थाना में पुलिस की प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) सूरज वर्मा ने कहा कि टिपनिया को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे सरकार संचालित महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि गांधी नगर पुलिस थाना प्रभारी नीता देयारवाल और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। 

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज