लाइव न्यूज़ :

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 66.07 करोड़ खुराक दी गई : केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:52 IST

Open in App

केंद्र की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अबतक कोविड-19 टीके की 66.07 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त में सरकारी खरीद श्रेणी के तहत मुहैया कराई गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि इस समय भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की 4.49 करोड़ (4,49,68,620) खुराकें उपलब्ध है ंजिनका इस्तेमाल किया जाना है। मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार देश में कोविड-19 से प्रतिरक्षण के लिए टीकाकरण का दायरा और गति बढ़ाने को कृत संकल्प है। बयान में कहा गया, ‘‘अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 66.07 करोड़ से अधिक (66,07,19,455) खुराकें सरकारी खरीद श्रेणी (मुफ्त में) के तहत मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा 85 लाख से ज्यादा (85,63,780) खुराकें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।’’ बयान में कहा गया कि टीके की खुराक की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण की गति बढ़ेगी और टीके की उपलब्धता संबंधी जानकारी पहले ही मुहैया कराने से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके की खुराक उपलब्ध करा रही है। सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार देश में मौजूद टीका उत्पादकों के उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा खरीद कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi Oath Taking Ceremony: कौन हैं सांसद हर्ष मल्होत्रा, जो मोदी 3.0 में बने हैं मंत्री

भारतPM Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बनने वाले जेपी नड्डा कौन हैं

भारतMadhya Pradesh:भोपाल में देश भर के खनिज मंत्रियों की कॉन्फ्रेंसः CM मोहन यादव बोले- मैं मानता था कि माइनिंग विभाग काजल की कोठरी, पर केंद्र की नीतियों से भरोसा बढ़ा और पारदर्शिता आई हैं

भारतअब OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नियम

भारतकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?