लाइव न्यूज़ :

SKM ने 'संयुक्त समाज मोर्चा' को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए क्या कहा

By रुस्तम राणा | Published: December 25, 2021 9:08 PM

एसकेएम ने इस मामले अपने स्पष्टीकरण है कि पंजाब के कुछ किसान संगठनों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाने की घोषणा से मोर्चा का कोई लेना-देना नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देSKM ने कहा, 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाने की घोषणा से कोई लेना-देना नहीं15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा करेगा बैठक

पंजाब विधानसभा से चुनाव से पहले राज्य के 22 किसान संगठनों द्वारा राजनैतिक पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा के निर्माण को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एसकेएम ने इस मामले अपने स्पष्टीकरण है कि पंजाब के कुछ किसान संगठनों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाने की घोषणा से मोर्चा का कोई लेना-देना नहीं है। 

संगठन ने कहा कि एसकेएम किसी भी राजनीतिक दल को अपने बैनर/मंच का इस्तेमाल नहीं करने देने की अपनी नीति पर कायम है। 15 जनवरी को होने वाली आगामी राष्ट्रीय एसकेएम बैठक यह तय करेगी कि चुनाव में भाग लेने वाले किसान संगठन और नेता एसकेएम के भीतर रह सकते हैं या नहीं।

पंजाब के 32 संगठनों के बारे में एसकेएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनाव में जाने को लेकर आम सहमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि चुनाव में भाग लेने वाले व्यक्ति या संगठन संयुक्त किसान मोर्चा या 32 संगठनों के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि शनिवार को पंजाब के 22 अलग-अलग किसान संगठनों ने राजनितिक पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का नाम 'संयुक्त समाज मोर्चा' रखा गया है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में किसानों की यह पार्टी चुनावी ताल ठोकेगी। पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बलबीर सिंह राजेवाल पार्टी के मुख्य चेहरा होंगे।  

बीते शुक्रवार मुल्लांपुर के गुरशरण कला भवन में 32 किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद पांच किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने साफ कर दिया कि 32 किसान यूनियन किसान संघर्ष के लिए एकजुट हैं। वहीं राजनीति करना और चुनाव लड़ना प्रत्येक यूनियन का अधिकार है। इस बारे में सबके अलग-अलग विचार हो सकते हैं। 32 में से 22 किसान संगठनों ने राज्य के विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

टॅग्स :SKMSamyukta Samaj Morchaबलबीर सिंह राजेवालBalbir Singh Rajewal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFarmer Protest 2.0: आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा की मांग- भारत डब्ल्यूटीओ से निकले बाहर

भारतदिल्ली: जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ किसानों का लगा जमावड़ा, राकेश टिकैत पहुंचे, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

भारतपहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन आज, जंतर-मंतर पहुंच रहे किसान, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

भारतSamyukta Kisan Morcha: योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

भारतLakhimpur Kheri में 75 घंटे का धरना, Rakesh Tikait बोले- 'अपना दिमाग ठीक कर ले सरकार'

भारत अधिक खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

भारतAmit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह