लाइव न्यूज़ :

पिज्जा, बर्गर छोड़ें, भारतीय खान-पान अपनाएं : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:18 IST

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को लोगों से अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ‘जंकफूड’ को छोड़ने एवं पारंपरिक भारतीय खान-पान का पालन करने की अपील की। नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ ...जंक फूड को छोड़िए। पारंपरिक, स्थानीय खान-पान कीजिए। हमारे पुरखों ने हमें खाने-पीने की इतनी अच्छी चीजें सुझायी हैं, अपनायी हैं, उन्हें बढ़ावा दिया है और हमें दी हैं। मैं कर्नाटक में हूं और मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि यहां खान-पान की कितनी विविधता है। उनमें से कुछ तो आज की तारीख में दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गयी हैं।’’ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि हम पिज्जा और बर्गर जैसे ‘जंकफूड’ के पीछे क्यों भागें जब हमारे पास अपना पारंपरिक खान-पान है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ वे (जंकफूड) कुछ खास देशों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं लेकिन वे भारतीय स्थिति के लिए उपयुक्त नहीं हैं। दुर्भाग्यवश हम पश्चिम और पश्चिमीकरण को अपनाने लगे, हमारे कुछ बच्चों में यह कमजोरी पैदा हो गयी है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा ब्रांडिंग और विपणन किए जाने से ‘जंकफूड लोकप्रिय हो गये हैं। नायडू ने कहा, ‘‘ चिकन मंचूरियन... जब हमारे पास अपनी बिरयानी है तो मंचूरियन क्यों...? इन दिनों बच्चे चिकन 65 ढूंढ़ते हैं, जबकि हमारे पास कर्नाटक रागी मुद्दे (रागी बॉल) और नाटू कोडि पुलुसू (देशी चिकन करी) है, शानदार है, उसका मजा लीजिए, किसी और के पीछे क्यों भागना?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया अपनी सेहत के लिए भारतीय खान-पान, पारंपरिक खान-पान, ऑर्गेनिक खान-पान का पालन कीजिए, क्योंकि सेहत तो सेहत है।’’ उपराष्ट्रपति कर्नाटक के योजना विभाग एवं ‘गिव इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘भारत का टीकाकरण’ विषय से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि यह (कोविड) अभी गया नहीं है, इसलिए लापरवाही मत कीजिए। सभी को अधिक सावधान रहना है क्योंकि तीसरी लहर का जोखिम है। हमें सतर्क रहना है और भारत सरकार, राज्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पालन करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka MUDA scam: सीएम सिद्धारमैया को झटका, MUDA घोटाले में मुख्यमंत्री के खिलाफ चलेगा मुकदमा?, जानें मामला

भारतLok Sabha Election Result 2024: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बने सांसद, लोकसभा चुनाव 43513 वोटों से जीता

भारतLok Sabha Elections 2024: "शिवाजी ने जैसे मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, पीएम मोदी भी आज की तारीख में उसी तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं", बसवराज बोम्मई ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो झूठ से पैदा हुई कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी", भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: कर्नाटक भाजपा में 'विद्रोह', टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में मचा कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट