लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फिर दुष्कर्म, घर में काम कर रहे दो मजदूरों सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक रेप,अरेस्ट

By भाषा | Updated: May 10, 2019 20:27 IST

फतेहपुर के सर्किल अधिकारी कुशाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सात मई को घर में रंग रोगन करने वाले आकिल पिनारा (35), अब्दुल गनी (29) ने अपने साथी सनीफ उर्फ सीफा (28) के साथ मिलकर घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अब्दुल गनी को 13 मई तक जबकि दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों आकिल पिनारा और सनीफ को 14 मई तक पुलिस रिमांड दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीडिता और पति की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में एक घर में रंगरोगन करने वाले दो मजदूरों ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक महिला से दुष्कर्म किया। फतेहपुर के सर्किल अधिकारी कुशाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सात मई को घर में रंग रोगन करने वाले आकिल पिनारा (35), अब्दुल गनी (29) ने अपने साथी सनीफ उर्फ सीफा (28) के साथ मिलकर घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि आकिल पिनारा और अब्दुल गनी पीड़िता के घर में पिछले एक महीने से रंग रोगन का काम कर रहे थे। सात मई को पीड़िता का पति मुकुंदगढ़ शादी में गया हुआ था और वह घर की पहली मंजिल पर अपने बच्चे साथ थी। सिंह ने बताया कि आकिल और सनीफ सीढी लगाकर महिला के कमरे में गये और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया, जबकि अब्दुल नीचे निगरानी कर रहा था।

दुष्कर्म करने के बाद तीनों आरोपी पीडिता का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के समय पीडिता के सास ससुर ग्राउंड फलोर पर सो रहे थे। आठ मई को पति के मुकुंदगढ से लौटने पर पीडिता ने घटना की जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि पीडिता और पति की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 458 (अवैध रूप से डरा धमकाकर घर में प्रवेश करना), 376 डी (सामुहिक दुष्कर्म), 392 (चोरी), 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि पीडिता की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई गई और तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने अब्दुल गनी को 13 मई तक जबकि दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों आकिल पिनारा और सनीफ को 14 मई तक पुलिस रिमांड दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानरेपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज